नमस्कार दोस्तों,
अब तो आदत सी है मुझको,
पहेलियों के साथ जीने की।
इस बार की पहेली में एक साथ तीन सवाल।
पर आसान हैं, कोशिश तो सबको करनी चाहिए।
पहेली 6
(1) आप माचिस की 6 तिलियों से 4 समबाहु त्रिभुज कैसे बनाएंगे?
(2) एक व्यक्ति के 9 बच्चे हैं, जिनका जन्म समान अन्तराल पर हुआ है।
उनके उम्र के वर्गों का योग उस व्यक्ति के उम्र के वर्ग के बराबर है।
तो सभी की उम्र बताइए।
(3) नीचे दिए गये संख्याओं के क्रम में परिवर्तन किए बिना चार जोड़ के
चिह्न (+), तीन घटाव के चिह्न (-) और एक भाग के चिह्न (/) का प्रयोग
करके समीकरण को सही करें।
9 8 7 6 5 4 3 2 1 = 0
मई 24, 2006 को 10:53 पूर्वाह्न पर
१. त्रिआयामी विचार है – एक टेट्राहेड्रन बना दीजिये, बस.
२. बहुत सारे संभावित उत्तर हो सकते हैं, एक व्यवहारिक उत्तर इस प्रकार से है: बच्चों की आयु का क्रम: २, ५, ८, ११, १४, १७, २०, २३, २६ और पिता की आयु ४८ बर्ष.
३. ऐसे समीकरण का हल इस बात पर निर्भर करता है कि गणनायें किस क्रम में की गयी हैं. यदि सबसे प्रचलित नियम BDMAS (कोष्ठक, भाग, गुणा, योग, घटाव) का प्रयोग किया जाय तो इसका हल संभव नहीं है, अत: गणना करने का क्रम कोष्ठक के माध्यम से स्पष्ट करें.
मई 24, 2006 को 11:47 पूर्वाह्न पर
आप ही बतादें
जुलाई 2, 2010 को 2:30 पूर्वाह्न पर
9/(4+3+2)–+1=0
अगस्त 19, 2011 को 11:40 पूर्वाह्न पर
mere pass ek paheli hai jo sayad aap log suljhayn.ye raha wo kya chiz hai jo hai to tumhaari lekin istemaal dusre log karte hain?
सितम्बर 15, 2011 को 3:00 पूर्वाह्न पर
name