नारद जी की छड़ी

प्रिय मित्रो,      

अवकाश के बाद पुनः आपके समक्ष मैं हाज़िर हूँ।   

   आते ही उन्मुक्त का हमें समर्पित किया गया यह पन्ना दिखा।  

अब हमें मर्टिन गार्डनर के बराबर में खड़ा कर दिया गया है।

और अपने बारे में मैं जानता हूँ।

लेकिन अब क्या किया जा सकता है, मैं भी इस बात का थोड़ा आनन्द ले लेता हूँ।

    चलिए, अब इस बार की पहेली की ओर बढ़ा जाए।

पहेली तो यहाँ है। आसान सी है।

पहेली-5

 तो हुआ ऐसा कि अपने नारद जी एक बार अपनी 7 इन्च लम्बी सोने की छड़ी लेकर धरती पर भ्रमण को आए।

 अब उन्हें सारे चिट्ठों की जानकारी वाले सजाल बनाने में सप्ताह भर का समय लगना था।

तो वे एक होटल में एक कक्ष लेने का विचार बना कर वहाँ पहुँच गए।

अब इनके पास कोई धनराशि तो थी नहीं , पर सात दिन के किराए के रूप में होटल के मैनेजर ने नारद जी से 7 (सात) इन्च लम्बी सोने की छड़ी लेना स्वीकार कर लिया।

पर मैनेजर ने हर रोज का किराया उसी दिन लेना चाहा।     

       तो इस बार की पहेली यह है कि नारद जी को कम से कम छड़ी के कितने टुकड़े करने होंगे , ताकि वो होटल का किराया चुका सकें?

और  उन टुकड़ों की लम्बाई क्या होगी?

5 Responses to “नारद जी की छड़ी”

  1. राम चन्द्र मिश्र Says:

    तीन खन्ड करने पडेंगे।
    १, २ और ४ इन्च के।
    व्याख्या आप ही कर दीजिये।
    नही तो ये लीजिये!

    0. 0************1+2+4
    1. 1 *********** 2+4
    2. 2************ 1+4
    3. 2+1***********4
    4. 4*************2+1
    5. 4+1***********2
    6. 4+2***********1
    7. 4+2+1********0

  2. Pankaj Bengani Says:

    मेरी समझ में नही आया. मिश्राजी का जवाब तो और भी नही आया.

  3. पहेलीबाज़ Says:

    वाह मिश्र जी, आपका जवाब बिल्कुल सही है।

    पंकज भाई, मैं अपने उत्तर में इसकी व्याख्या कर रहा हूँ।

  4. रजनीश मंगला Says:

    एक एक इंच के सात टुकड़े करके रोज़ एक दे दो मैनेजर को।

  5. पहेलीबाज़ Says:

    रजनीश जी, छड़ी के कम से कम टूकड़े करने हैं।

    सात टूकड़े करना तो सबसे आसान तरीका है, पर उससे कम टूकड़ों में भी समस्या सुलझाई जा सकती है।

Leave a Reply