तीन बार तौलो, भारी गेंद टटोलो

तीन बार तौलो, भारी गेंद टटोलो 

एक अजीब सी पहेली मुझे भी चकरा गई। जब हमने अपनी नई प्रविष्टी प्रकाशित की , तो वह तो हमारे ब्लॉग पर नजर आ रही थी।

पर नारद से खुल ही नहीं रही थी। एक बार फिर से प्रयास करते हैं। 

पहेली न बुझा, मुझे लगता है डर ?  

कैसे हो भाई लोगों?

इस बार की पहेली से पहले जरा ये पुण्य का काम तो कर दें।

एक भाई साहब थोड़े ज्यादा ही लोड हो गए हैं। इन्हें जरा घर तक छोड़ दीजिए।

ये भाई साहब आपको यहाँ मिलेंगे।

82 मीटर का रिकॉर्ड है। जरा आप भी कोशिश कर लिजिए।

तो अब चलते हैं गेंद के प्रश्न की ओर।

  • पहेली-4 

आपके पास एक जैसे दिखने वाली 12 गेंदें हैं,

जिनमें से एक का वजन बाकी से ज्यादा है।

आपके पास एक तराजु भी है।

अब तीन बार तौल कर आप उस अलग गेंद को कैसे पता करेंगे?

9 Responses to “तीन बार तौलो, भारी गेंद टटोलो”

  1. पहेलीबाज़ Says:

    चलो, वर्डप्रेस की पहेली तो सुलझ गई।

  2. नितिन बागला Says:

    ६ गेंदें तराजू के एक तरफ रखिये, ६ दूसरी तरफ्…जिधर तराजू झुके, यने जो भारी हो, उन्हे ले लिजिये,
    अब उन ६ को ३-३ में विभजित करके यही प्रक्रिया दुहराएं…
    यने २ बार तोलने के बाद आपके पास तीन गेंदें बची, जिनमें भारी वाली भी शामिल है
    अब कोई भी दो गेंदें लीजिये, और उन्हे तराजू के दोनों पलडों पर रख दीजिये, अगर दोनों बराबर हैं तो तीसरी वाली सबसे भारी है, अन्यथा तराजू भारी वाली की और झुक जायेगा

  3. अमित Says:

    मेरा हल इस प्रकार से है:

    पहले तो ये सुनिश्चित करें की तराजू हमारे मुहल्ले के बनिये की नहीं है, तभी आगे बढ़ें.

    हर पलड़े में छ:-छ: गेंदें रखकर तोले. स्पष्ट है कि भारी गेंद झुके हुए पलड़े में रखी है (हल्के पलड़े वाली सभी गेंदों को वहीं फेंक दीजिये जहां पिछली बार मिश्रा जी ने पानी फेंका था!)

    चलिये अब सवाल है कि छ: गेंदों में से भारी गेंद का पता लगाना है दो बार तोलकर.

    जिस पलड़े में भारी गेंद रखी है, उसमें से कोई सी चार गेंदें लेकर हर पलड़े में दो-दो गेंदें रखकर तोलें. अगर पलडे़ बराबर है. तो भारी गेंद बाकी बची गेंदों में से कोई एक है, और अगर पलड़े बराबर नहीं हैं तो स्प्ष्ट है कि भारी गेंद झुके हुए पलड़े में रखी है. खैर जो भी हो, इतना तो पता चल गया कि भारी गेंद किन दो गेंदों में से एक है.

    चलिये अब सवाल है कि दो गेंदों में से भारी गेंद का पता लगाना है एक बार तोलकर. अब ये भी क्या बात हुई, खुद ही तोलकर पता कर लीजिये ना!

  4. पहेलीबाज़ Says:

    वाह भई, इस बार तो जवाब बहुत ही जल्दी आ गया। लगता है उन्मुक्त जी के पोस्ट से लोगों ने पहले ही हल करना शुरु कर दिया था।

    और हाँ भई अमित, तराजु निश्चित रूप से न तो आपके मोहल्ले के बनिये की है और न ही मेरे। तराजु पर आई एस मार्का लगा हुआ है।

    आप दोनों के ही जवाब सही हैं। बहुत -बहुत बधाई।

    अब उन्मुक्त जी की ओर से इसी पहेली का थोड़ा कठिन रूप।

    इस पहेली का कुछ कठिन रूप इस प्रकार है| इसमें एक शर्त को छोड़ कर सब शर्तें वही हैं अलग गेंद हो सकता है कि बाकी गेंदों से भारी हो या हल्की| यानि कि पहेली बदल कर इस प्रकार से है

    आपके पास एक जैसे दिखने वाली 12 गेंदें हैं,

    जिनमें से एक का वजन बाकी से कम या ज्यादा है।

    आपके पास एक तराजु भी है।

    अब तीन बार तौल कर आप उस अलग गेंद को कैसे पता करेंगे?

  5. उन्मुक्त Says:

    मेरे विचार से यह थोड़ा नहीं, पर ज्यादा कठिन है

  6. अमित Says:

    आपने एकदम सही कहा उन्मुक्त भाई. अगर पहेली में पहले से यह सूचना नहीं दी जाय कि वह विशिष्ट गेंद हल्की है या भारी, तो कठिनाई का स्तर बहुत बढ़ जाता है.

  7. उन्मुक्त Says:

    इसका हल ढ़ूढ़ने का मजा भी तभी है क्योंकि यह कठिन है|
    मैने कुछ संकेत अपनी पोस्ट पर दिया है और पहेलीबाज से सुझाव दिया है कि वे इसे पोस्ट के रूप में अपने चिठ्ठे पर पोस्ट कर लें तथा कुछ और संकेत देते चलें| उसके बिना शायद इसका हल सम्भव न हो| एक ही व्यक्ती ही इसका संचालन करे तो ठीक रहेगा| उनकी वेब साईट पहेलियों पर है इसलिये उनका संचालन करना ठीक रहेगा| मेरा पहेली बूझने का तरीका भी अलग है इस तरीके को आप इस जगह देख सकते हैं
    http://unmukt-hindi.blogspot.com/2006/03/blog-post_24.html
    पर अब पहेली बाज ने पहेलियों की वेब साईट शुरू कर दी है इसलिये अब इस तरीके को अपनाने की जरूरत नहीं है| उनकी वेब साईट पर ही टिप्पणी करना ठीक रहेगा|
    गेंदो कि बहुत सारी पहेलियां हैं जो कि इससे आसान हैं पर चूंकि यह पहेली पोस्ट की गयी पहेली से मिलती जुलती थी तथा पहेली बाज की वेब साईट खुल नहीं रही थी इसलिये इसे मैने यहां
    http://unmukt-hindi.blogspot.com/2006/04/blog-post_28.html
    पोस्ट कर दी| इसके हल की प्रतिक्रिया से लगता है कि कठिन पहेली को पोस्ट करने में ज्लदी कर दी| पहेली बाज को उन्ही के अनुसार काम करने देना था| आगे से अपने को रोकने की कोशिश करूंगा|

  8. अभिषेक दीक्षित Says:

    क्षमा करें, किन्तु हिन्दी में करना मैंने अभी अभी सीखा है so I am goona write in english..

    Number all the balls to differentiate between the balls. 1 to 12………… make 3 lots (1-4) (5- 8) (9-12) FIRST WEIGHING - lot 1 (1-4) VS lot 2 (5- 8) first case — both are equal then odd ball is in lot 3(9-12)
    second weighing take 9-10-11 weigh with any three balls in 1 to 8
    if equal odd ball is 12 and in third weighing it can
    be determined it’s heavier or lighter
    else odd ball is in 9-10-11 and we will come to know it’s heavy or light and third weighing between any two of the 9-10-11 balls will give u the odd ball.
    Second case — Both are unequal then odd ball is in 1-8 but this will be clear that if odd ball is heavy then it will be in heavier lot and if it’s light then it’s in lighter lot …. for convenience assume lot 1 (1-4) is lighter and lot 2(1- 8) is heavier.
    second weighing take 1-2-5-6 VS 3-7-9-10
    now three cases
    First 1-2-5-6 is lighter
    Odd ball is in 1 or 2 or 7. Weigh 1 VS 2 . If Equal then odd ball 7 is heavier else lighter of the 1 or 2 is odd.
    Second 1-2-5-6 is heavier
    Odd ball is in 3 or 5 or 6. Weigh 5 VS 6. If equal then odd ball 3 is lighter else heavier of the 5 or 6 is odd.
    Third both are equal
    Odd ball is 4 or 8. Weigh 4 with any ball other than 8. If Equal then Odd ball 8 is heavier else odd ball 4 is lighter.

  9. पहेलीबाज़ Says:

    अभिषेक का उत्तर बिल्कुल सही है,

    लेकिन समझने में आप सबको थोड़ी कठिनाई हो रही होगी।

    इसका एक और उत्तर मैं अगले पोस्ट में दे रहा हूँ।

    इस प्रश्न का उत्तर बाईनरी सर्च लॉजिक पर आधारित है।

Leave a Reply