पानी रे पानी, तेरा रंग कैसा!

पहेलियों की बात हो और अमिर खुसरो का नाम न आये , हो नहीं सकता।

 उन्होनें कई पहेलियाँ रची, जो सामान्य जन-जीवन का हिस्सा बन गई हैं।

कुछ बानगी देखिए-

वह आवे तब शादी होय। उस बिन दूजा और न कोय।
मीठे लागें वाके बोल। ऐ सखि साजन? ना सखि ढोल॥

रात समय वह मेरे आवे। भोर भये वह घर उठि जावे।
यह अचरज है सबसे न्यारा। ऐ सखि साजन? ना सखि तारा॥

जब माँगू तब जल भरि लावे। मेरे मन की तपन बुझावे।
मन का भारी तन का छोटा। ऐ सखि साजन? ना सखि लोटा॥                

लिजिए, पहेली-2 का  भी जवाब आ गया। बहुत तेज बुद्धि वाले हैं यहाँ ।

सही उत्तर दिया है अमित ने।  बधाई।

जवाब इस तरह है -

१. स्विच वाले कमरे में जाकर कोई से भी दो स्विच चालू कर दीजिये|

   थोड़ी मूंगफ़ली खाइये (जिससे कि टाइमपास हो सके)|


२. जब मूंगफ़लियां खत्म हो जायें तो इन दोनों में से एक स्विच बन्द कर दीजिये|


३. अब बल्ब वाले कमरे में जाइये|

 जो बल्ब जलता हुआ दिखे, तो उसका स्विच तो वही है जो चालू कर दिया था, लेकिन बन्द नहीं  किया|

 अब बुझे हुए बल्बों में से एक बल्ब को (सावधानी के साथ) छूकर देखिये,

 अगर ये गर्म है, तो इसका स्विच वह है, जिसको चालू करके बन्द किया गया था और अगर ठंडा हो तो   इसका  स्विच वह है, जिसको चालू ही नहीं किया था|

  बस छुट्टी!

तो रस्सी जली , बल्ब भी जल गया। समय भी माप लिया, स्विच भी पता लगा लिया। अब चलते हैं पानी की समस्या की ओर।

हाँ भई, पानी की समस्या विश्व में बढ़ती जा रही है, कहीं यहीं से कोई समाधान हो जाए।

पहेली-3 

आपके पास तीन बर्तन हैं जिनकी क्षमता 15, 10 और 6 लीटर है।

प्रारम्भ में 15 लीटर का बर्तन पूरा भरा हुआ है।

आपको कुछ इस प्रकार पानी का स्थानांतरण करना है कि आखिर में

15 लीटर का बर्तन खाली हो जाए,

10 लीटर के बर्तन में 8 लीटर पानी रहे

और 6 लीटर के बर्तन में 5 लीटर पानी हो जाए।

6 Responses to “पानी रे पानी, तेरा रंग कैसा!”

  1. उन्मुक्त Says:

    मुझे तो लगता है कि आप पानी कि समस्या बढ़ा रहें हैं| शुरु मैं १५ लीटर था| बाद में केवल ८+५=१३ लीटर रह गया क्योंकि १५ लीटर वाला बर्टन तो खाली हो गया| दो लीटर फंेक दिया गया या पी लिया गया या १५ लीटर वाले में रह गया|
    दो लिटर की समस्या के समाधान पर, ६ तथा उसि से १० लीटर वाले बर्तन में ले जाने पर समाधान होना चाहिये|

  2. पहेलीबाज़ Says:

    अब 15 लीटर वाला खाली हो जाना है और बाकी में 13 लीटर ही पानी बचना है, तो दो लीटर पी जाईए या फेन्क दिजिए, क्या फर्क पड़ता है।

    आप किसी भी तरह हेर-फेर करें, मगर अन्ततः 10 लीटर वाले बर्तन में 8 तथा 6 लीटर वाले में 5 लीटर रहना चहिये।

    आप किसी भी तरह पानी को इधर से उधर कर सकते हैं।

  3. पहेलीबाज़ Says:

    इस पहेली को सुलझाने के लिए एक संकेत

    आप शुरुआत इस तरह कर सकते हैं।

    बर्तन क्षमता
    15 10 6

    15 00 0
    09 00 6
    00 09 6
    06 09 0
    06 03 6

  4. राम चन्द्र मिश्र Says:

    ये लीजिये!
    15 10 6

    15 00 0
    09 00 6
    00 09 6
    06 09 0
    06 03 6

    12 00 3
    02 10 3
    00 10 3
    03 04 6
    00 07 6
    06 01 6

    12 01 0
    12 00 1
    02 10 1

    02 05 6
    08 05 0
    08 00 5
    00 08 5

  5. पहेलीबाज़ Says:

    सही जवाब है, मिश्र जी। इस बार के विजेता आप हैं। बधाई।

    इससे छोटा समाधान भी है इसका, जिसे हम अगले पोस्ट में दे रहे हैं।

  6. pygmalion Says:

    Dear site owner. I am absolutely astounded by the technical grasp displayed by you and the fellow commentors at this site. While I dearly love Hindi and Urdu, and would love to indulge more in it, absolute ignorance mars all my endeavours. Perhaps you could help me a little bit in my journey of getting more proficient with our National language.
    I have a website where I have both English and Hindi/Urdu poetry, hosted at http://pygmalion.wordpress.com. I would be gratified if you could teach me how to write Hindi, or perhaps transcribe some of my Hindi text to Devanagari script. Either ways I would like to make your acquaintance to know more about Hindi. Please get in touch with me at priyatu@yahoo.com.
    Thanks and regards. And you are really doing a good job bearing the flag of Hindi on the Internet.

Leave a Reply