दास्तान-ए-बल्ब

फ़ुरसत मिली तो तेरी जुल्फ़ें सुलझाउँगा,
अभी उलझा हुआ हूँ पहेलियाँ सुलझाने में।

अब रस्सी जला ली है तो बल्ब जला कर दिखा। उन्मुक्त ने भेजा है एक सवाल ।
देखना कहीं बत्ती न गुल हो जाए।

पहेली - 2

एक कमरे में तीन स्विच हैं तथा दूसरे कमरे में उससे जुड़े तीन ब्लब हैं।
आप स्विच वाले कमरे में हैं।
इसमे आप जो चाहें कर सकते हैं।
आप स्विच वाले कमरे से बल्बों को नहीं देख सकते हैं बल्बों को देखने के लिये उसी कमरे में जाना पड़ेगा।
एक बार बल्बों वाले कमरे में जा कर आप वापस स्विच वाले कमरे में नही आ सकते हैं।

आपको बल्ब वाले कमरे में जा कर यह बताना है कि कौन सी स्विच किस ब्लब की है।

जाहिर है कि स्विच तथा ब्लब एक तरतीब से नहीं है यानी कि यह जरूरी नही कि नम्बर एक स्विच नम्बर एक बल्ब की हो।

4 Responses to “दास्तान-ए-बल्ब”

  1. उन्मुक्त Says:

    मिश्र जी
    मैने आपकी टिप्पणी पुरानी वाली चिठ्ठी पर इस पहेली के बारे में देखी| यदि पहेली जी का मेरे पास ईमेल होता तो मैं उन्हे अलग से जवाब भेज देता ताकि वह इसको ज्यादा अच्छी तरह से मौनिटर कर सकते यदि उन्हे इसका जवाब मालुम है तो क्या बात है
    ेमैं पहेली को थोड़ा और बताता हूं
    आप जब स्विच औन करते हैं तो बल्ब जल जाता है और औफ करते हैं तो बुझ जाता है| स्विच वाले कमरे में आप स्विच को औन या औफ कर सकते हैं फिर बल्ब वाले कमरे में जाना ह एक बार वहां जा कर आप वापस बल्ब वाले कमरे में नही आ सकते| बल्ब वाले कमरे मे जाकर बताना है कि कौन सी स्विच कौन से ब्लब कि है|
    यदि दो बल्ब होते तो जाहिर है कि यह बहुत आसान था|

  2. पहेलीबाज़ Says:

    उन्मुक्त जी, वैसे हमने अपने ब्लोग के पहले पन्ने पर अपना ई-मेल पता तो दिया है।

    pahelibaaj@gmail.com   

    मैंने एक उत्तर तो सोच रखा है, आपको मेल कर रहा हूँ।

    वैसे मुझे सवाल में कोई गड़बड़ी नहीं लगती।

  3. Amit Says:

    १. स्विच वाले कमरे में जाकर कोई से भी दो स्विच चालू कर दीजिये. थोड़ी मूंगफ़ली खाइये (जिससे कि टाइमपास हो सके).
    २. जब मूंगफ़लियां खत्म हो जायें तो इन दोनों में से एक स्विच बन्द कर दीजिये.
    ३. अब बल्ब वाले कमरे में जाइये. जो बल्ब जलता हुआ दिखे, तो उसका स्विच तो वही है जो चालू कर दिया था, लेकिन बन्द नहीं किया. अब बुझे हुए बल्बों में से एक बल्ब को (सावधानी के साथ) छूकर देखिये, अगर ये गर्म है, तो इसका स्विच वह है, जिसको चालू करके बन्द किया गया था और अगर ठंडा हो तो इसका स्विच वह है, जिसको चालू ही नहीं किया था. बस छुट्टी!

  4. पहेलीबाज़ Says:

    बिल्कुल सही जवाब।

    पर अमित भाई, ज्यादा देर मूंगफलियाँ मत खाइएगा, वरना बल्ब ज्यादा गर्म हो सकता है ः)

    तो इस बार के विजेता हैं अमित जी।
    बधाई।

Leave a Reply