Archive for April 21st, 2006

दास्तान-ए-बल्ब

April 21, 2006

फ़ुरसत मिली तो तेरी जुल्फ़ें सुलझाउँगा,
अभी उलझा हुआ हूँ पहेलियाँ सुलझाने में।

अब रस्सी जला ली है तो बल्ब जला कर दिखा। उन्मुक्त ने भेजा है एक सवाल ।
देखना कहीं बत्ती न गुल हो जाए।

पहेली - 2

एक कमरे में तीन स्विच हैं तथा दूसरे कमरे में उससे जुड़े तीन ब्लब हैं।
आप स्विच वाले कमरे में हैं।
इसमे आप जो चाहें कर सकते हैं।
आप स्विच वाले कमरे से बल्बों को नहीं देख सकते हैं बल्बों को देखने के लिये उसी कमरे में जाना पड़ेगा।
एक बार बल्बों वाले कमरे में जा कर आप वापस स्विच वाले कमरे में नही आ सकते हैं।

आपको बल्ब वाले कमरे में जा कर यह बताना है कि कौन सी स्विच किस ब्लब की है।

जाहिर है कि स्विच तथा ब्लब एक तरतीब से नहीं है यानी कि यह जरूरी नही कि नम्बर एक स्विच नम्बर एक बल्ब की हो।